✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्राथमिक शिक्षा में राजस्थानी भाषा अनिवार्य रूप से लागू होनी चाहिए - गजसिंह, जोधपुर में विश्व मातृ भाषा दिवस पर काव्य गोष्ठी के साथ समारोह हुआ
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्राथमिक शिक्षा में राजस्थानी भाषा अनिवार्य रूप से लागू होनी चाहिए - गजसिंह, जोधपुर में विश्व मातृ भाषा दिवस पर काव्य गोष्ठी के साथ समारोह हुआ
श्रीडूंगरगढ़. महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र मेहरानगढ़, जेएनवीयू के बाबा रामदेव शोधपीठ एवं श्रीडूंगरगढ़ की राजस्थानी साहित्य संस्कृति पीठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मातृ भाषा दिवस पर शुक्रवार को काव्य गोष्ठी के साथ समारोह हुआ। जोधपुर के होटल चन्द्रा इम्पीरियल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जयनारायण विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि भाषा, भूषा, भोजन, भाव, भजन का सम्मान होना चाहिए। जब तक हम इनका सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम अपनी संस्कृति व परम्पराओं को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बना सकते। मायड़ भाषा का सम्मान होना चाहिए। समारोह अध्यक्ष तत्कालीन जोधपुर रियासत के महाराजा गजसिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में राजस्थानी भाषा अनिवार्य रूप से लागू होनी चाहिए। मातृ भाषा अनमोल है। केन्द्र स्तर के साथ ही राज्य सरकार को भी प्रयास करने चाहिए कि इस भाषा को प्राथमिक स्तर पर लागू करें। विशिष्ट अतिथि राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि राजस्थानी भाषा जन जन की भाषा है। हम पिछले कई दशकों से इस भाषा की मान्यता के लिए प्रयासरत है। इस भाषा को अब मान्यता दी जानी चाहिए। राजस्थली पत्रिका के संपादक रवि पुरोहित ने कहा कि भाषा मात्र शब्दों का गुलदस्ता या भावों की अभिव्यक्ति नहीं है अपितु यह संस्कार व संस्कृति की परिचायक है। किसी भी व्यक्ति को समग्रता से समझने के लिए उसकी भाषा व संस्कृति आईना होती है। पीड़ व संघर्ष की भाषा ही मातृभाषा है। शोध केन्द्र के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बाबा रामदेव शोध पीठ के निदेशक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने आगन्तुकों का आभार जताया।
इस अवसर पर रवि पुरोहित को उल्लेखनीय राजस्थानी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...