✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
( साभार हिस)
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जीएसआई ने 2012 में कर दी थी पुष्टि : सोनभद्र में 3346 टन स्वर्ण भंडार
मिलने का अनुमान
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सोन
पहाड़ी में 2700 टन सोना और हरदी क्षेत्र में 646.15 टन सोने
का भंडार होने का अनुमान है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने
शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। ई-टेंडरिंग से इसकी नीलामी का
आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले, खनिज स्थलों
की जियो टैगिंग के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है,
जिसकी रिपोर्ट 22 फरवरी तक लखनऊ को सौंपी जाएगी। बता
दें कि भारत सरकार के पास 618 टन सोना रिजर्व है।
जीएसआई ने 2012 में कर दी थी पुष्टि
2005 से ही यहां जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
(जीएसआई) की टीम अध्ययन कर रही है। टीम ने इस आधार
पर ही सोनभद्र में सोना होने का दावा किया था। इसकी पुष्टि
2012 में हुई थी कि सोनभद्र की पहाडिय़ों में सोना मौजूद है।
हालांकि, अब तक इस दिशा में काम शुरू नहीं हुआ था। अब
प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के
संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 12 लाख करोड़ रुपए
की खनिज संपदा मिलने का अनुमान है।
निदेशालय ने नीलामी के लिए जारी किया आदेश।
अन्य खनिज भी मिले, यूरेनियम का भंडार संभव
सोनभद्र के सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट, पटवध क्षेत्र में
पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में
सिलीमैनाइट के भंडार की भी खोज की गई है। जिले के खनिज
अधिकारी केके राय ने बताया कि सोनभद्र जिले में यूरेनियम का
भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश में केंद्रीय और
अन्य टीमें लगी हैं।
( साभार हिस)
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...