✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका की स्मृति में "श्रीमती अमीना बेगम शिक्षा सम्मान" शिक्षाविद योगेश्वर कुमार साध को अर्पित किया गया
बीकानेर । 26 फरवरी , सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी बीकानेर द्वारा बीकानेर की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका श्रीमती अमीना बेगम की स्मृति में स्थापित "श्रीमती अमीना बेगम शिक्षा सम्मान शिक्षाविद योगेश्वर कुमार साध को गरिमामय कार्यक्रम में अर्पित किया गया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका की स्मृति में "श्रीमती अमीना बेगम शिक्षा सम्मान" शिक्षाविद योगेश्वर कुमार साध को अर्पित किया गया
बीकानेर । 26 फरवरी , सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी बीकानेर द्वारा बीकानेर की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका श्रीमती अमीना बेगम की स्मृति में स्थापित "श्रीमती अमीना बेगम शिक्षा सम्मान शिक्षाविद योगेश्वर कुमार साध को गरिमामय कार्यक्रम में अर्पित किया गया ।
अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रीमती तसनीम बानों ने श्रीमती अमीना बेगम का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा की अमीना जी ने निर्धन परिवार में जन्म लिया लेकिन शिक्षा के प्रति लगाव उनके जीवन की दिशा ही बदल दी ।
स्वयं शिक्षित होकर समाज मे शिक्षा की अलख जगाने का काम किया ।
शिक्षाविद योगेश्वर कुमार साध ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा की इस सम्मान ने उनकी ज़िम्मेदारी और बढ़ा दी है , भविष्य में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के लिए समर्पित रहेंगे ।
सम्मान पत्र का वाचन सुमन राजपुरोहित ने किया
योगेश्वरी आचार्य ,लीला भाटी ,राजेंद्र मेघवाल ,सिकंदर अली ,आशाराम जल , छाया खत्री , ऋतम्भरा सोनी , सुमन राजपुरोहित , ओम कंवर , प्रेम महात्मा, मुरलीधर बडगूजर , तोलाराम , संतोष देवी , जाना देवी आदि की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का संचालन आशाराम जल और तसनीम बानो ने किया ।
आभार छाया खत्री ने व्यक्त किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...