✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
‘फाॅर्म मशीनरी सेंटर’ को मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र
‘एन्वायरमेंट मैनेंजमेंट’ के लिए उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला केन्द्र
बीकानेर, 26 फरवरी। कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र को ‘एन्वायरमेंटल मैनेंजमेंट’ के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। देश में कार्यरत 31 केन्द्रों में बीकानेर यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला केन्द्र है।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने इस पर प्रसन्नता जताई और कहा कि ‘टीम भावना’ की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हो पाई है। देश भर में पहले स्थान पर रहना जिले और विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। केन्द्र इस स्तर को बनाए रखे। उन्होंने बताया कि आइएसओः14001ः2015 प्रमाण पत्र फरवरी 2023 तक मान्य रहेगा। इससे पूर्व केन्द्र को वर्ष 2016 में ‘क्वालिटी मैनेंजमेंट’ के क्षेत्र में आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। ‘क्वालिटी मैनेंजमेंट’ में भी देश का पहला आइएसओ प्रमाण पत्र बीकानेर को ही मिला था। वर्तमान में इसका तीन वर्ष के लिए नवीनीकरण हो चुका है, जो दिसम्बर 2022 तक मान्य रहेगा।
केन्द्र प्रभारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने बताया कि कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में जांच दल बीकानेर आया तथा विभिन्न मानकों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी मानकों पर खरा उतरने के कारण यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कुलपति के कुशल नेतृत्व की वजह से यह संभव हुआ है। कुलपति का केन्द्र में स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर कुलपति का खास फोकस रहा। नियमित निरीक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि बीकानेर का केन्द्र क्वालिटी मैनेंजमेंट और एनवायरमेंटल मैनेंजमेंट में आइएसओ हासिल करने वाला देश का एकमात्र केन्द्र बन गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बीकानेर के अलावा उदयपुर में भी कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र है, जहां कृषि यंत्रों एवं उपकरणों का त्रिस्तरीय परीक्षण होता है। बीकानेर के केन्द्र पर विभिन्न राज्यों के उपकरण परीक्षण के लिए आते हैं। इस उपलब्धि के पश्चात् बुधवार को इंजी. लढ्ढा ने कुलपति प्रो. सिंह को यह प्रमाण पत्र सौंपा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...