✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गुड़ा कोलायत के स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव व भूतपूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह 2019 - 20
22 फरवरी 2020 को राज्य सरकार के आदेश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा कोलायत में वार्षिकोत्सव तथा भूतपूर्व छात्र एवं छात्रा मिलन समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ । जिसके मुख्य अतिथि के रूप में गुड़ा औषधालय के डॉ इरशाद रफ़ीक जी , एसडीएमसी सदस्य श्रीमान श्रवण जी तथा समाजसेवी राम दयाल जी गोयल एवं शाला प्रधानाचार्य श्रीमान भैरु सिंह जी राठौड़ एवं शाला इंचार्ज व सीनियर व्याख्याता श्रीमती शबनम जी थे।
उद्धघाटन सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम के तहत गत सत्र 2018 - 19 मैं कक्षा 6 से 12वीं तक प्रथम द्वितीय व तृतीय आए छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इसी के साथ गत वर्ष 2018-19 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिन अध्यापक अध्यापिका का परिणाम 100% रहा उनको भी सम्मानित किया गया।
साला प्रधान द्वारा भूतपूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले भामाशाहो को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर शाला परिवार द्वारा उनका धन्यवाद व सम्मानित किया गया।
जिसमें
हरिश क्लेज माइंस
के जी माइंस
पालीवाल धर्म कांटा
वासुदेव धर्म कांटा
मनफूल जी गर्ग
राजू जी भाट
उम्मेद सिंह माइंस
चेतन लाल जी भूतड़ा
शांता सेल्स कॉर्पोरेशन
थर्मल पावर प्लांट
इन सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया।
सीसी कार्यक्रम के अंतर्गत साला परिवार द्वारा 2019- 20 में जिन अध्यापक एवं अध्यापिका ने विद्यालय में अतुल्य योगदान चाहे खेलकूद , शिक्षा हो , या फिर अन्य कार्य जिसमें विद्यालय के सहयोग किया गया और उन सभी का भी शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें व्याख्याता श्री राजपाल जी अध्यापक हरीश वाधवानी श्रीमती इंदिरा पारीक
श्रीमती सुधा सेवक
श्री रतन रंगा
गोविंद पुरोहित
सुधीर दाधीच एवं विद्यालय की सहायक कर्मचारी श्रीमती छोटा देवी आदि को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गोविंद पुरोहित के अनुसार सत्र 2019 - 20 में हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के जिन विद्यार्थियों ने खेलकूद में भाग लिया उनको भी सम्मानित किया तथा सत्र 19- 20 के दौरान हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उन सभी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संस्था प्रधान ने आये हुवे सभी अतिथियों , ग्रामवासियों , एवं भामाशाहों आदि सभी का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुधा सेवग एवम गोविन्द पुरोहित ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...