✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खाजूवाला में संवाद कार्यक्रम आयोजित
कोस-कोस पर पानी बदले,
चार कोस पर वाणी : मेघवाल
बीकानेर/खाजूवाला। जितना लगाव हमें अपनी मां से होता है उतना ही
अपनी भाषा से इसलिए शायद इसे मातृभाषा कहा जाता है. यानी अपनी जबान
का स-
मान करने के दिन के रूप में दुनियाभर के लिए मनाते है। यह उद्गार जन
शिक्षण संस्थान, बीकानेर, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार
द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पूर्व
विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कही। डॉ. मेघवाल
ने कहा भारत के लिए एक बड़ी ही मशहूर कहावत है,कोस-कोस पर पानी
बदले, चार कोस पर वाणी. यानी भारत में हर चार कोस पर भाषा बदल जाती
है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती
होंगी। इसी क्रम में खाजूवाला सरपंच श्रीमती विपुल ज्यानी ने कहा कि जन
शिक्षण संस्थान, बीकानेर महिलाओं एवं पुरुषों को कौशल प्रशिक्षण देकर
स्वरोजगार की ओर प्रेरित करता है। इस मौके पर संस्थान द्वारा पूर्व में संचालित
कटिंग एंड टेलरिंग, मेकअप, कंप्यूटर एपलीकेशन आदि प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र
अतिथियों ने वितरित किये । कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश
उपाध्याय ने कहा कि हमें अर्जुन की तरह एकाग्र होकर अपना लक्ष्य हासिल करना
है। इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम सहायक तलत रियाज और उमाशंकर
आचार्य ने जन शिक्षण संस्थान के कार्यों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को
स्वयं सहायता समूह के रूप में कार्य करने की जानकारी दी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...