✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
साभार हिस / दैैनिक युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बाड़मेर में युवक से मारपीट प्राइवेट
पार्ट में रॉड डालने का आरोप
बाड़मेर । राजस्थान के
नागौर जिले में एक युवक की बर्बर
पिटाई और गुप्तांग में पेचकस से
अत्याचार का मामला उजागर होने के दो
दिन बाद अब बाड़मेर में भी एक युवक
को भी ऐसी ही यातनाएं दिए जाने की
सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार
मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक
को पहले कुछ लोगों ने पकड़ा और फिर
बेहद दर्दनाक यातना दी गईं। पीडि़त के
आरोपों के अनुसार उसके गुप्तांग में
सरिया (रॉड) डाला गया और तड़पते
हुए मरणासन्न हालत में छोड़ कर चले
गए। जानकारी के अनुसार यह मामला
ग्रामीण थाना क्षेत्र के भादरेश गांव का है।
यहां ग्रामीण थाना पुलिस ने एक आरोपी
को गिर तार कर लिया है जबकि दो
अन्य की तलाश जारी है।
मारपीट का वीडियो वायरल
हुआ तो खुलासा युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब
मामले से पर्दा उठा। इस वीडियो में एक
युवक को दो-तीन युवक तार से और
सिर के बाल पकड़ कर लात-घुसों से
पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो
जब पीडि़त के भाई के पास पहुंचा तो
उसने ग्रामीण पुलिस थाने में मारपीट
और गुप्तागों में लोहे के सरिया डालने के
आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बाड़मेर एसपी शरद चौधरी के
अनुसार वायरल वीडियो वाली यह
घटना करीब एक माह पहले की है।
पुलिस को मिली शिकायत और पीडि़त
के भाई की ओर से दर्ज मामले में दो
आरोपी युवकों को धारा 151 में हिरासत
में लिया गया है। पुलिस में दर्ज मामला
के मुताबिक तीन आरोपियों ने 22 साल
के मुस्लिम युवक की पिटाई की और
उसके बाद उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड
डाल दी। बताया जा रहा है कि मुस्लिम
युवक पर मोबाइल चोरी करने का
आरोप है। यह मामला 29 जनवरी का है
जो सोशल मीडिया पर ये वीडियो
वायरल होने के बाद मामला सामने
आया। बाड़मेर के जिला मु यालय से
करीब 40 किलोमीटर दूर तिरसिंगडी
गांव के निवासी ने गुरुवार देर शाम
बाड़मेर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में
शिकायत दर्ज कराई गई।
इन 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीडि़त के भाई मजीद ने बताया
कि मैंने सोशल साइट्स पर मेरे भाई को
दो तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का
वीडियो देखा तो भाई को फोन किया।
उससे बात करने के बाद पूरी घटना की
जानकारी मिली और इसके बाद गुरुवार
रात को मोतीसिंह, भरत सिंह और
हिगलाज के खिलाफ ग्रामीण थाने में
मामला दर्ज करवाया है। तीन लोगों ने
मेरे भाई की पिटाई की और उसके बाद
प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर
यातनाएं दी गई।
साभार हिस / दैैनिक युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...