✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने पर खर्च होगी राशि-गौतम
एमपी, एमएलए निधि के काम पूरे नहीं होने पर जताई नाराजगी
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बीकानेर, 24 फरवरी। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने के लिए एक बड़ी राशि व्यय की जाएगी। जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को इस सम्बंध में प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगते गांवों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक एम्बुलेसमय आवश्यक उपकरणों की खरीद के भी प्रस्ताव बनाएं। गौतम ने कहा कि बीएडीपी के तहत सीमा पर स्थित गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए बकाया काम शीघ्र पूरे किए जाएं। सभी सम्बंधित विभागों का प्रयास हो कि परिसम्पत्तियों को सृृजन हो ताकि लोगों को सुविधाएं मिले और क्षेत्र में ढांचागत विकास हो सके
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने चालू वित्तीय वर्ष में बीएडीपी तथा विधायक व सांसद निधि कोष के तहत स्वीकृत कार्यो में से कुछ कार्य अब तक पूर्ण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताईं। जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला परिषद को इस सम्बंध में निर्देश जारी किए।
ई मित्र प्लस मशीन विजीबल स्थान पर लगे
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभागों तथा पंचायतों में लगी ई मित्र प्लस मशीनें विजीबल हो, नियमित साफ-सफाई हो तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मशीन के इस्तेमाल के लिए पे्रेरित किया जाए। उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी उपनिदेशक को मशीनों पर हाउ ट यूज की जानकारी चस्पा करने के भी निर्देश दिए। गौतम ने बताया कि ई मित्र प्लस मशीनों के जरिए आम जन ई मित्र के माध्यम से प्राप्त होने वाली सेवाओं के अतिरिक्त नेटबैकिंग, पानी-बिजली के बिल जमा करवाने सहित विभिन्न सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग आयोजित करें वीसी
गौतम ने कहा कि सभी विभाग अपने अथीनस्थ कार्यालयों के काम की समीक्षा के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिग आयोजित करें। इसके लिए उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग उपनिदेशक को एक शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक आधार पर उपखंड, पंचायत स्तर के अधिकारियों से वीसी के जरिए बात करें और काम की प्रगति की रिपोर्ट लें।
ट्रैफिक जाम ना हो, हटाएं अतिक्रमण
जिला कलक्टर ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, यूआईटी, निगम तथा पुलिस आपसी समन्वय करते हुए ट्रैफिक जाम की स्थिति को दूर करने के लिए अतिक्रमण हटवाएं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। समन्वित प्रयासों से ऐसे बिन्दु चिन्हित किए जाएं और अतिक्रमण हटवाएं तथा अगली बैठक में इस सम्बंध में एक सप्ताह में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि नगर विकास न्यास यह सुनिश्चित करें कि जो भी कार्य शुरू किए जाएं वे समय पर गुणवत्तापरक ढंग से पूरे हो, काम अधूरे ना छोड़े जाएं। कार्य पूर्ण होने के बाद मलबा हटवा कर सफाई करवाएं। एंट्री प्वाइंट आदि की सड़कें वाॅल टू वाॅल बनाई जाए।
जनता क्लिनिक खोलने के लिए करें तैयारी
जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर जिले में 50 जनता क्लीनिक खोलने हैं इन्हें शीघ्र शुरू करने के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग त्वरित कार्यवाही करें, इसके लिए विभाग पूरे प्रपोजल बनवा कर प्रस्तुत करें ताकि सरकारी स्तर पर होने वाली सुविधा के अलावा स्थानीय भामाशाह से संपर्क कर आधारभूत सुविधाओं सहित उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी 50 क्लीनिक के लिए स्थान का चयन कर कार्य शीघ्र संपादित करवाए जाए।
व्यवस्थित तरीके से आयोजित हो परीक्षाएं
जिला कलक्टर ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारम्भ होगी। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में माइक्रो ऑब्जर्वर लगाने हैं उन 29 स्कूलों की सूची अगले 2 दिनों में जिला प्रशासन को उपलब्ध करवा दी जाए। बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर जरूरत के मुताबिक पुलिस की व्यवस्था करें और जहां जरूरत हो वहां अतिरिक्त बल लगवाएं। बैठक में पानी, बिजली, निगम, न्यास, जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...