✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पूर्व सैनिक व आश्रितों को रोजगार के लिए 24 फरवरी को कार्यशाला / 25 फरवरी को आयोजित होगी खंड स्तरीय विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पूर्व सैनिक व आश्रितों को रोजगार के लिए 24 फरवरी को कार्यशाला / 25 फरवरी को आयोजित होगी खंड स्तरीय विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता
बीकानेर, 18 फरवरी। पूर्व सैनिक व उनके 18 वर्ष से अधिक उम्र के आश्रितों को भी रोजगार दिया जावेगा इस हेतु सीएससी द्वारा 24 फरवरी 2020 को सैनिक विश्राम गृह बीकानेर मे एक कार्याशाला आयोजित की जा रही है
जिला सैनिक अधिकारी कर्नल पी. एस. राठौड़ ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यान्यावन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राज्य में सातवीं आर्थिक गणना 2019 के दूसरे चरण में बीकानेर जिले के कॉमन सर्विस सेन्टर (ब्ैब्) के माध्यम से किया जा रहा है । यह पहली बार मोबाईल एप बेस्ट जियो टेगिंग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य हेतु सीएससी द्वारा जिसमंे पूर्व सैनिक समुदाय को आर्थिक गणना के बारे मे विस्तृत रूप के बताया जाएगा ताकि इस जनहित व राष्ट्रहित के कार्य मे पूर्व सैनिक समुदाय की जन-भागीदारी बनेगी और साथ ही उन्हें रोजगार भी उपलब्ध होगा। कर्नल राठौड़ ने समस्त पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे 24 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सैनिक विश्राम गृह मे अपने आश्रितों के साथ उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाये। इच्छुक पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित आपना नाम पंजीकृत करवा लेवें।
-----
25 फरवरी को आयोजित होगी खंड स्तरीय विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता
बीकानेर, 18 फरवरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे कार्यालय परिसर में खण्ड स्तरीय विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि कक्षा 5 तक विद्यार्थी विज्ञान से सम्बंधित किसी भी विषय पर, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी डिजीटल इंडिया विषय पर अपने ग्रुप में प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार काशुल्क देय नहीं होगा। प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अलावा अन्य सामग्र्री विद्यार्थीयों को स्वयं लानी होगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...