✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रही कुलपति की भागीदारी
बीकानेर, 18 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय किसान संघ द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय एग्रो इकाॅनोमिक रिसर्च सेंटर, सतवीर बायोटेक लिमिटेड और आइएजी इंटरनेशनल यूएसए के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित ‘प्रसपेक्टिव्स टू पेस कंटेप्ररेरी चैलेंजेज आॅफ एग्रीकल्चरल डवलपमेंट’ विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रो. सिंह ने लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन से शिष्टाचार मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया।
------
गुसाईसर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित
बीकानेर, 18 फरवरी। गृह विज्ञान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गुसाईसर गांव में आयोजित हो रहे विशेष शिविर के दौरान मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का विजिट किया गया। गांव की गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। स्वच्छता अभियान चलाते हुए कचरे का निस्तारण किया गया। महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह ने इसका अवलोकन किया तथा गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के निर्देशानुसार गुसाईसर को माॅडल विलेज बनाने के प्रयास होंगे। इस दिशा में विश्वविद्यालय की समस्त इकाईयों द्वारा समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। एनएसएस प्रभारी डाॅ. जया पालीवाल ने बताया कि सात दिवसीय शिविर 20 फरवरी तक चलेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...