✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बैंकॉक में एसकेआरएयू कुलपति प्रो. सिंह :
करार की संभावनाओं पर हुई चर्चा, श्रीमद्भागवत गीता और बीकानेरी रसगुल्ले किए भेंट, बैंकाॅक के एग्रो इंडस्ट्रियल टेक्नोलाॅजी मैनेंजमेंट सेंटर का किया अवलोकन
बीकानेर, 30 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने गुरुवार को बैंकाॅक के कैसेटसार्ट विश्वविद्यालय के एग्रो इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी मैनंेजमेंट सेंटर का अवलोकन किया।
प्रो. सिंह ने संस्थान द्वारा एग्रो बिजनेस मैनेजमेंट की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने भारत के कृषि परिदृश्य की जानकारी दी तथा देश में कृषि व्यवसाय प्रबंधन की संभावनाओं के बारे में भी बताया।
उन्होंने फैकल्टी ऑफ एग्रो इंडस्ट्री की प्रो. पोमथिपा ओनग्कुनारुक से मुलाकात की तथा एसकेआरएयू और कैसेटसार्ट विश्वविद्यालय के मध्य करार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा अब तक किए गए एमओयू के बारे में भी बताया तथा कहा कि साझा प्रयासों से कृषि व्यवसाय प्रबंधन के विद्यार्थियों को और अधिक लाभ होगा। कुलपति ने प्रो. पोमथिपा को श्रीमद्भागवत गीता और बीकानेर के प्रसिद्ध रस्सगुल्ले भी भेंट किए। उन्होंने विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा बनाए जा रहे मूल्य संवर्धित उत्पादों की जानकारी भी दी।
प्रो. सिंह ने एग्रीकल्चर राइस डिपार्टमेंट का विजिट भी किया तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात एवं चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रो. सिंह ‘सोसायटी फॉर साइंटिफिक डेवलपमेंट इन एग्रीकल्चरल एंड टेक्नोलॉजी’ और आस्था फाउंडेशन मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में बैंकॉक में 27 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हो रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग ले रहे हैं। कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने भारत के कृषि परिदृश्य पर आधारित व्याख्यान भी दिया। इस दौरान गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के लाइवस्टोक प्रोडक्शन एंड मैनेंजमेंट विभाग के प्रो. संजय कुमार साथ रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...