✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नाबार्ड द्वारा कृषि महाविद्यालय में : एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर योजना के तहत कार्यशाला आयोजित
नाबार्ड द्वारा कृषि महाविद्यालय में हुआ आयोजन
बीकानेर, 30 जनवरी। भारत सरकार की एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर (एसीएबीसी) योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को कृषि महाविद्यालय में आयोजित की गई।
कार्यशाला में कृषि शिक्षा, पशुपालन तथा अन्य तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थी मौजूद रहे। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया ने एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन तथा अन्य तकनीकी क्षेत्र में एंटरप्रेन्योर विद्यार्थियों को इस योजना के तहत सब्सिडी युक्त ऋण दिया जाता है। एससी और एसटी के विद्यार्थियों को 44 तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 36 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती ह।ै इसके लिए विद्यार्थियों को 60 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम करना जरूरी होता है। उन्होंने बैंकों द्वारा ऋण दिए की प्रक्रिया के बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आई. पी. सिंह थे। उन्होंने कृषि विद्यार्थियों से ऐसी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। विशिष्ट प्रो. राजेश शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित होनी चाहिएं, जिससे विद्यार्थी नई शुरूआत कर सके।
इस दौरान एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक अनिल सहाय, बैंक ऑफ बड़ौदा के कृषि ऋण प्रबंधक रामस्वरूप, इलाहाबाद बैंक के आरके तंवर, राजूवास के दिनेश जैन, आत्मा के मुकेश गहलोत तथा बैंकिंग वित्तीय साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा आदि ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...