✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*बीकानेर में सीएए के खिलाफ पहली बार खुलकर बोले उर्जामंत्री डॉ.कल्ला*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रविवार को बीकानेर आये उर्जा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला पहली बार नागरिकता संशोधन पर बोले।उन्होने कहा कि सीएए और एनआरसी जैसे कदम उठाकर केन्द्र मोदी सरकार धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रही है,जिसके परिणाम घातक होगें। जानकारी में रहे कि यह पहला मौका है जब डॉ.कल्ला ने सीएए और एनआरसी पर अपनी जुबान खोली है। डॉ.कल्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार इन कदमों से हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग थलग हो जायेगा। प्रदेश में हमारी सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ संकल्प प्रस्ताव पारित कर संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। संभाग के सीमावर्ती इलाकों में टिड्डी दल के हमलों से हुई काश्तकारों की तबाही पर गहरी चिंता जताते हुए डॉ.कल्ला ने कहा कि टिड्डियों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है,लेकिन केन्द्र सरकार ने समय रहते रोकथाम के प्रयास नहीं किये जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा है। लेकिन राजस्थान सरकार पीडि़त किसानों को हर संभव सहायता के लिये संकल्पबद्ध है। डॉ.कल्ला ने कहा कि हमने केन्द्र सरकार को शुरूआती दौर में आगाह कर दिया था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से टिड्डियों का हमला हो सकता है,लेकिन केन्द्र सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...