सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डॉ. अम्बेडकर के आदर्श आज भी प्रेरणा स्त्रोत
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पूरे देश के साथ बीकानेर में भी हुए विविध कार्यक्रम
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मकसूद
अहमद ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व
पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शो से
समाज प्रेरणा लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के
प्रदेशाध्यक्ष लालचंद हटीला ने की। जिलाध्यक्ष सुरेश
कुमार देवड़ा, भंवरलाल इणखिया, बाबूलाल वर्मा,
सत्येन्द्र देवड़ा, मनोज कुमार पंवार ने भी विचार रखे।
जन किसान पंचायत की ओर से बीछवाल में
रखे गये श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किसान नेता
जयनारायण व्यास ने बाबा साहेब के जीवन और
कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि
बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम
उनके पदचिन्हों पर चले और शिक्षा व संगठित होकर
राष्ट्र के विकास में भागीदारी बनें। जन किसान
पंचायत ने अंबेडकर सर्किल पर जाकर बाबा साहेब
की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में ओम
पन्नू, मूलाराम नायक, ललित मोहन, पेपसिंह भाटी,
गोपाल वाल्मीकि, मुकुल गौड़, सुशील नायक, बद्री
सुथार, नरेन्द्र बिश्नोई, डालाराम सांसी, भीखसिंह
आदि ने भी विचार रखे।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने
बाबा साहेब के निर्वाण दिवस पर लालगढ़ के
आरपीएफ मैदान में पौधारोपण किया। स बोधित
करते हुए राष्ट्रीय मंत्री सुरेश अ बेडकर ने कहा
कि बाबा साहेब को जानने के लिए बौद्ध धर्म के
आदर्शो को पढ़े, शिक्षा, करूणा, प्रज्ञा और शील को
अपनायें। इस अवसर पर गिरधारी लाल, विमला
जावा, राजेन्द्र चांगरा, रोहित पंडित, अजय जावा
आदि मौजूद थे।
मूक बधिर एवं मंदबुद्धि बच्चों सहित स्टाफ
ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान की मूक बधिर
शिक्षिका सुमन सनवाल ने बच्चों को साइन लैंग्वेज
में डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों एवं देश के
योगदान के बारे में दिव्यांग बच्चों को अवगत करवाया
गया। व्यवस्थापक महेंद्र बारुपाल ने बताया कि डॉ.
भीमराव अंबेडकर भीमराव अंबेडकर के जीवन से
हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए । इस अवसर पर
मोनिका, राजेश बारुपाल, भवरलाल परिहार, संतोषी
देवी इत्यादि लोग मौजूद थे।
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल
मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर संजय कुमार श्रीवास्तव
की अध्यक्षता में डा. भीम राव अंबेडकर के
महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली सभा का
आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने डॉ.
अ बेडकर के जीवन व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए
उनसे प्रेरणा ग्रहण करने का आह्वान किया। अन्य
अधिकारियों ने भी विचार रखे। अ बेडकर सर्किल पर
बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर
मिलन गहलोत, संतोष परिहार, लक्ष्मी तँवर, उमा
सुथार, दिनेश आदि ने उनके बताए मार्ग पर चलने
का आह्वान किया।
देशनोक संवाददाता के अनुसार कस्बे में
शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अ बेडकर
के महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ अ बेडकर युवा
विकास समिति की और से इन्द्रा कॉलोनी में कार्यक्रम
का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब
की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया।
समिति के कोषाध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि इस
अवसर पर डॉ गुणाराम, मुरलीधर गोयल ने बाबा
साहब के आदर्शों पर चलकर समाज मे अपना
योगदान दे, तथा शिक्षा के प्रति जागरूक बने। इस
अवसर पर जगदीश जाम, सुन्दर जाम, याली राम
करणाराम, कैलाश जाम, बाबूलाल, शिवदयाल,
कमलकांत, मगन मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल सहित कई
लोग उपस्थित रहे।
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पूरे देश के साथ बीकानेर में भी हुए विविध कार्यक्रम
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...