सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
झण्डा दिवस मनाया
बीकानेर । प्रतिवर्ष की भॉंति इस
वर्ष भी झण्डा दिवस धूमधाम से मनाया
गया। शनिवार को अवकाश होने के कारण
इस वर्ष इसे 06 दिस बर शुक्रवार को
मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक
कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड़ ने
अपने स्टाफ के साथ अतिरिक्त संभागीय
आयुक्त बीकानेर, अतिरिक्त जिला
कलक्टर प्रशासन, अतिरिक्त कलक्टर
नगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अन्य
अधिकारियों के स्टीकर्स लगाकर धनराशि
इकट्ठी की तथा आम नागरिकों को भी
स्टीकर्स वितरित किये। जिला सैनिक
कल्याण अधिकारी पी एस राठौड़ ने
समस्त नागरिकों से अपील की कि वे दिल
खोलकर राशि प्रदान करें इस फण्ड में दी
गई राशि आयकर मुक्त होती है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...