सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कृषि शिक्षा दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 2 दिसम्बर। कृषि शिक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इगानप काॅलोनी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अखिल भारतीय मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. पी. एस. शेखावत ने कृषि शिक्षा प्रक्रिया तथा इस क्षेत्र में कॅरियर से संबंधित संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के कंधों पर टिका है। ऐसे में विद्यार्थी कृषि शिक्षा को अपनाएं तथा नई तकनीकें खोजने और इन्हें किसानों तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने जैविक खेती की आवश्यकता, पशुपालन से होने वाले लाभ, सघन खेती की प्रासंगिकता, कृषि क्षेत्र में एंतरपे्रन्योर तथा व्यवसाय के बारे में बताया। मृदा वैज्ञानिक डाॅ. एस. आर. यादव ने मृदा स्वास्थ्य एवं इससे खेती पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से मृदा के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद घातक है। ऐसे में हमें जैविक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान कृषि से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित हुआ। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राचार्य चंदन सोलंकी ने आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...