सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मेगा इवेंट के रूप में आयोजित हो अमृता हाट-गौतम
स्थानीय इंडस्ट्री का सहयोग लेने के निर्देश
स्थानीय इंडस्ट्री का सहयोग लेने के निर्देश
बीकानेर, 2 दिसम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक अमृता हाट का आयोजन मेगा इवेंट के रूप में किया जाए।
गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि महिलाओं को आर्थिक सम्बलन देना इस आयोजन का उद्देश्य सफल साबित हो सके, इसके लिए इसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। गौतम ने कहा कि जिले के बडे उद्योग समूह को इसमें भागीदार बनाएं। सम्बंधित एंजेसियां समन्वय कर आवश्यक सहयोग करें। सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक दिन की एक अलग थीम के अनुसार सांस्कृतिक संध्या आयोजित हो। गौतम ने कहा कि अमृता हाट में बीकानेर की हैंण्डीक्राफ्ट स्टाॅल्स भी जुड़े तथा मेले का आयोजन प्रोफेशनली करते हुए इसे हैपीनेंग इवेंट बनाए। जिला कलक्टर ने कहा कि मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा बनी रहे इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
क्षेत्र में चस्पा होंगे सम्बंधित अधिकारी के नम्बर
जिला कलक्टर ने कहा कि यूआईटी, निगम तथा पीएचईडी सहित सम्बंधित विभाग अपने फील्ड स्टाॅफ को एक्टिव करें, ताकि समय पर सूचनाएं मिलें और तुरंत दुरूस्तीकरण की कार्यवाही की जा सके। कनिष्ठ अभियंताओं तथा एईएन का नाम व मोबाइल नम्बर क्षेत्रवार चस्पा करवाएं। किसी भी क्षेत्र में यदि पाईपलाइन लीकेज, सड़क पर गढढे, कचरे के ढेर आदि की सूचना अधिकारी के बजाए मीडिया या आमजन के माध्यम से पाई गई तो सम्बंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि यूआईटी अधिकारियों पर माॅनिटरिंग के लिए एक टोल फ्री नम्बर लेकर चस्पा करवाएं । इस नम्बर पर आमजन शिकायत करवा सके। उन्होंने यह सम्पूर्ण कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
सफाई में दिखे विजीबल चेंज
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में सफाई कि स्थिति ठीक नहीं है। सड़कों पर कचरा नहीं दिखे और असहाय पशुओं को गोशाला भिजवाने के कार्य में तेजी लाए जाए। एक सप्ताह में विजीबल चेंज दिखना चाहिए। उन्होंने निगम आयुक्त को नियमित भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की समुचित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सफाई इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर से नियमित रिपोर्ट लें और खराब स्थिति पाए जाने पर सम्बंधित कार्मिक को जिम्मेदार मानकर कार्यवाही करें।
ट्रैफिक व्यवस्था में हो गुणात्मक सुधार
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गो सहित अंदरूनी हिस्सों में भी ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए इसमें गुणात्मक सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारी कार्य करें। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए कि एक अभियान चलाकर अस्त-व्यस्त और मार्गों के बीच में वाहन जो खड़े रहते हैं उन्हें उठाया जाए और पुलिस यातायात कार्यालय में जमा करवाए जाए इसके लिए निगम पुलिस और न्यास के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। आयुक्त नगर निगम के निर्देशन में होने वाले इस कार्य में यातायात पुलिस और न्यास के अधिकारी सहयोग करेंगे और संसाधन के रूप में क्रेन सहित अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि कम समय में अधिक वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही हो सके।
रैन बसेरे में सभी सुविधाएं मिले
जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त डॉ प्रदीप के गवांडे से कहा कि जिला मुख्यालय पर स्थित सभी रैन बसेरों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि यहां मूलभूत सुविधाएं मिल रही है, विशेषकर उनके खाने की गुणवत्ता देखी जाए तथा बिस्तर आदि की व्यवस्था के साथ-साथ यह भी देखें कि रैन बसेरों में आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी यह देखें कि रैन बसेरे में रहने वालों के स्वास्थ्य का परीक्षण समय-समय पर हो जाए तथा फस्र्ट-एड (प्राथमिक उपचार) के रूप में उपयोग आने वाली दवाई वहां उपलब्ध रहे और किसी समझदार व्यक्ति की कस्टडी में रहे ताकि जरूरत पड़ने पर दवा का उपयोग हो सके।
भवन निर्माण सामग्री करें सीज
गौतम ने कहा कि शहर में मुख्य मार्गों पर जहां अवैध रूप से भवन निर्माण सामग्री बिक्री के लिए रखी है निगम ऐसी सामग्री को सीज करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें और तुरंत इसकी आॅक्शन की जाए। इस कार्य में पुलिस का भी सहयोग लिया जाए।
सभी कार्यालयों में चस्पा हो बोर्ड
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को समयबद्ध गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करते हुए लोक सेवा प्रदान गांरटी सेवा अधिनियम तथा सुनवाई का अधिकार अधिनियम के बिन्दुओं को बोर्ड पर चस्पा करवा इन बोर्ड की फोटो जिला स्तरीय अधिकारियों के व्हाट्सअप ग्रुप पर शेयर करें ऐसा नहीं होने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सहायक निदेशक लोक सेवाएं को विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर गौतम ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में तीसरी किस्त जारी होने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीईओ जिला परिषद को मनरेगा कार्य की जांच मापदंडानुसार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गौतम ने विधायक व सांसद निधि कोष, राजीव गांधी जल संचय योजना की भी समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त डाॅ प्रदीप के गावडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए. एच. गौरी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-----
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...