स्वच्छता हमारा दायित्व+अथिकार : करणीनगर पत्रकार कॉलोनी में नागरिकों ने मिसाल पेश की





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤













🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

बीकानेर। गैर सरकारी संगठन स्वच्छता प्रहरी संस्थान, पत्रकारों व पत्रकार कॉलोनी के निवासियों की ओर से रविवार को स्वच्छता  अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पत्रकार कॉलोनी के खाली पड़े भूखण्डों और सड़कों की सफाई की गई। स्वयंसेवा की भावना से सभी सफाई में जुटे थे। कोई फावड़े से कचरा एकत्रित कर रहा था तो कोई उस कचरे को उठाकर ट्रेक्टर ट्रॉली में डाल रहा था। सभी लोग एक परिवार की तरह सफाई कार्य में जुटे थे। देखते-देखते ही पूरी कॉलोनी सफाई से चकाचक हो गई। इस दौरान जेसीबी और दो ट्रेक्टर ट्रॉलियों की मदद ली गई। सबसे प्रमुख बात इस अभियान में नगर निगम के सफाई कर्मचारी और नगर निगम के ट्रेक्टर ट्रॉली आदि की मदद नहीं ली गई।
अभियान  के दौरान लगभग १० ट्रॉली  कचरा उठाया गया।

 इस  स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से स्वच्छता प्रहरी संस्थान के अध्यक्ष मोहर सिंह यादव व उनकी टीम, सिंथेसिस निदेशक मनोज बजाज, बलविंदर सिंह, ब्रजेन्द्र यादव , एवं कॉलोनी निवासी डॉ आर एस गहलोत, संतोष जैन, दीवान  संह यादव ,दिनेश सक्सेना, महेश व्यास, श्याम मारू, हरि सिंह चौधरी, आर जे मयूर, आर जे रोहित, डॉ एन डी यादव ,विनोद चौधरी, सूखाराम चौधरी इत्यादि ने योगदान दिया। इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भी बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत