सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेलकूद प्रतियोगिता प्रारम्भ
दिव्यांगजन बच्चों ने दिखाया दमखम
बच्चों का हौंसला देख जिला कलक्टर हुए अभिभूत, की सराहना
गौतम ने कहा कि समाज को सदैव इन बच्चों को बराबरी का दर्जा देना चाहिए। इसी प्रयास के तहत नवाचार के रूप में छात्रावासों एवं दिव्यांगजनों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का उददेश्य बच्चों को यह महसूस करवाना है कि ये भी समाज का जरूरी और अभिन्न हिस्सा है। इनका उत्थान सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा और यह आत्मविश्वास तथा अनुशासन बच्चों को जीवन में सफल होने का आधार बन सकेगा।
50 मीटर दौड़ में अंतिम स्थान पर रहे गौतम
खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में दिव्यांगजनों के साथ जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम भी दौड़े और बच्चों की हौसला अफजाई की। गौतम ने अंतिम बच्चे के साथ बराबर दौड़ते हुए उसे मंजिल तक पहुंचाया और बच्चे की हौसला अफजाई की। गौतम भले ही 50 मीटर की दौड़ में सबसे पीछे पहुंचे मगर उपस्थित दिव्यांगजन और आम लोगों के बीच उनके इस व्यवहार ने उन्हें पहले स्थान पर ला दिया।
कार्यक्रम में सेवा आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष और राजेन्द्र जोशी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाई के शर्मा योगी ने भी उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला बाल अधिकारी अरविन्द आचार्य, समाज कल्याण अधिकारी वाजिद अली, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक, शारीरिक शिक्षा अधिकारी धर्मपाल, अधीक्षक नारी निकेतन शारदा चैधरी, सामाजिक शिक्षा नंद किशोर राजपुरोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भीष्म कौशिक ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी एवं खो-खो की टीमें तथा व्यक्तिगत स्पर्द्धाओं में 100 मीटर व 200 मीटर दौड, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद खेलों के ब्लॉक स्तरीय विजेता भाग ले रहे हैं। 50 मीटर दौड़ में लक्ष्मण प्रथम, द्वितीय जतिन व तीसरे स्थान पर किशन रहा। 100 मीटर दौड़ में 19 वर्ष आयुवर्ग में प्रथम शिवराम, द्वितीय मेताराम तथा तृतीय अंगद रहा। छात्रावास 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लालचंद प्रथम, द्वितीय धर्मपाल तथा तृतीय चेनाराम रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...