सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शार्दुल सिंह सर्किल से डागा बिल्डिंग के पीछे पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में मंगलवार को निराश्रित पशु पकड़े गए । नगर निगम की पिंजरा गाड़ी के साथ सहयोग के लिए पुलिसकर्मी भी थे। निगम कार्मिकों ने बड़ी मशक्कत से क्षेत्र में विचर रहे निराश्रित छोटे बड़े पशुओं को पकड़-पकड़ कर पिंजरे डाला। बड़े पशुओं के बीच छोटे बड़े भी काबू में कर पिंजरे में डाले जाने लगे। निगम की गाड़ी जब रवाना होने लगी तब किसी ने ट्रैक्टर चालक से पूछा. 5-7 पकड़ीजा कांईं..., जवाब किसी और ने दिया - 8-10 गोधा है ईं पिंजरे मांय।
विदित रहे कि एक दिन पूर्व ही पीबीएम का निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निराश्रित पशुओं संबंधी निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...