सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
ं
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सुनीता को मिले परिजन, छलके खुशी के आंसू
बीकानेर, 03 दिसंबर। पिछले 4 महीनों से बालिका गृह में आवासित सुनीता के लिए मंगलवार का दिन खुशी लेकर आया। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की मौजूदगी में सुनीता को परिजनों को सौंपा गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि बाल कल्याण समिति तथा सेवाश्रम के सदस्यों के प्रयासों से सुनीता के परिजनों को ढूंढा जा सका और उनसे संपर्क कर उन्हें यहां बुलाया गया। जिसके बाद मंगलवार को सुनीता को परिजनों को सौंप दिया गया।
गौतम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर गत 4 माह पहले सरिता को अकेले भटकते पाया गया था इसके बाद मेडिकल जांच में सुनीता को मानसिक रूप से कमजोर होने की पुष्टि हुई। बाल कल्याण समिति द्वारा सुनीता को बालिका गृह में प्रवेश दिलवाया गया। इसके बाद से ही समिति के सदस्य हाजरा बानो और काउंसलर अनुराधा पारीक ने सुनीता के परिजनों को तलाशने के लिए प्रयास किए। इन प्रयासों को सफलता मिली और उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक गांव से सुनीता के यहां पहुंचने की पुष्टि हुई, इसके पश्चात उसके परिजनों को बुलाया गया और सभी दस्तावेजों को पूर्ण जांच करने के पश्चात यह तथ्य सही पाए गए।
गौतम ने बताया कि उन्होंने स्वयं सुनीता के परिवारजनों से पूछताछ की और परिजनों को सुपुर्द किया। इस अवसर पर सुनीता की आंखों में अपने परिवार से मिलने पर खुशी के आंसू छलक आए। जिला कलक्टर ने सुनीता के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाई के शर्मा योगी ने बताया कि पूरी कार्रवाई को संपन्न करने में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...