सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से प्राईवेट होस्पीटलों की चांदी*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। फीस वृद्धि एवं सुरक्षा सहित अनेक मांगों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रदेशव्यापी आह्वान पर पीबीएम होस्पीटलों के रेजिडेंट डॅाक्टरों की हड़ताल से जहां एक ओर पीबीएम में रोगियों की भीड़ कम हो गई वहीं शहर के प्राईवेट होस्पीटलों में रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। जानकारी में रहे कि बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से पीबीएम होस्पीटल की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है,इससे ज्यादात्तर रोगियों ने प्राईवेट होस्पीटलों की तरफ रूख कर लिया है। सादुल कॉलोनी एक प्राईवेट होस्पीटल में अपनी पत्नि का ईलाज कराने आये ग्रामीण ने बताया कि पीबीएम होस्पीटल में डॉक्टर हड़ताल पर चले गये इसलिये मजबूरी में हमें प्राईवेट होस्पीटल आना पड़ा है,अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए उसने बताया कि प्राईवेट होस्पीटल में खर्चा तो दुगुना लगेगा लेकिन ईलाज समय पर शुरू हो जायेगा। वहीं दो दिनों से रोगियों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्राईवेट होस्पीटल संचालकों ने भी डॉक्टरों,नर्सिग स्टाफ और लैब टेक्निशियनों का ड्यूटी टाईम बढा दिया है। कई होस्पीटलों में रोगियों को भर्ती करने के लिये बैड भी बढा दिये है। प्राईवेट होस्पीटल संचालकों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लंबी चली तो प्राईवेट होस्पीटल जमकर चांदी काटेगें। यह भी खबर मिली है कि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बाद प्राईवेट होस्पीटल संचालकों ने पीबीएम होस्पीटल में अपने ऐजेंटों को सक्रिय कर दिया है,यह ऐजेंट बड़ी तादाद में पीबीएम के रोगियों को बेहतर ईलाज के झांसे में लेकर उन्हे प्राईवेट होस्पीटल पहुंचा रहे है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...