सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गृह रक्षकों ने पौधे लगाए और श्रमदान कर परिसर बनाया स्वच्छ
बीकानेर। गृहरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को बीकानेर सीमा गृह रक्षा दल व गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में दोनों दलों के अधिकारियों के साथ जवानों ने संयुक्त रुप से स्वच्छता अभियान के तहत परिसर में श्रमदान किया।
साफ-सफाई के बाद दोनों कार्यालयों में नीम, टाली समेत पांच तरह के अलग-अलग पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सीमा गृहरक्षा कमांडेंट गजेन्द्र सिंह राठौड़, गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर कमाडेंट गणपत सिंह नरूका ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिये पौधारोपण के बाद सार-संभाल का आह्वान किया।
शाम को गृहरक्षा कार्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गुरूवार को पीबीएम के रक्त संग्रहण केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा मुख्य समारोह शुक्रवार को मनाया जायेगा। स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण कार्यक्रम में कंपनी कमांडर अरूण सिंह, धर्मसिंह बांकावत, मुख्य आरक्षी ओमसिंह समेत दोनों दलों के जवानों ने सहयोग किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...