सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जैन पीजी में खेल सप्ताह : क्रिकेट : फाइनल मैच खेलेगी छात्रसंघ अध्यक्ष यश उपाध्याय और नंदकिशोर राजपुरोहित की टीमें
बीकानेर । श्री जैन पी जी महाविद्यालय बीकानेर में छात्र संघ द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को क्रिकेट बास्केटबॉल लंबी कूद अन्य प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राकेश हर्ष ने छात्रों के खेल के प्रति उत्साह को मुक्त कंठ से सराहा। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा ने खेलकूद की महत्ता बताई व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया । मुख्य संचालन डॉ राजेंद्र चौधरी के द्वारा किया गया। क्रिकेट सेमीफाइनल में छात्रसंघ अध्यक्ष यश उपाध्याय की टीम व नंदकिशोर राजपुरोहित की टीम विजय रही |कल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...