सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ईसीबी रेक्टा : वित्तीय समस्याओं का निराकरण न हुआ तो 9 को RTU/BTU की परीक्षाओं का बहिष्कार की घोषणा
ईसीबी में वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता के कारण शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है इस हेतु पूर्व में महाविद्यालय प्रशासन व राज्य सरकार के तकनिकी शिक्षा विभाग को विभिन्न पत्रों एवं ज्ञापनों द्वारा अनेकानेक बार सूचित किया जा चुका है उसके उपरांत भी इस बाबत आज तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाने के कारण आज दिनांक 04-12-2019 को राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ (रेक्टा), बीकानेर इकाई के सदस्यों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया l
सभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारजन पर आर्थिक आघात पड़ चुका है l
रेक्टा के अध्यक्ष डॉ शौकत अली ने बताया की महाविद्यालय द्वारा वेतन नहीं देने पर सभी संकाय सदस्य कार्य का बहिष्कार कर उग्र आन्दोलन की और अग्रसर होंगे. जिसके परिणाम स्वरूप कक्षाओं का बहिष्कार, महाविद्यालय में चल रहे अकादमिक व प्रसाशन सम्बन्धी कार्यों का बहिष्कार तथा महाविद्यालय में चल रही इंटरनल व एक्सटर्नल परीक्षाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा l धीरे धीरे यह आन्दोलन और उग्र रूप लेगा l इस हेतु वेतन नहीं मिलने के कारण मजबूरन विवश होकर रेक्टा के समस्त सदस्यों ने सर्वसहमति से सामूहिक रूप से आगामी दिनों में निम्न गतिविधियों को करने का निर्णय किया है:
ध्यानाकर्षण हेतु लेख है की पूर्व में दिनांक 22-10-2019 एवं 07-11-2019 को सभी संकाय सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से भी इस हेतु ईसीबी प्राचार्य को दो बार लिखित में दिया है l
*वेतन नहीं मिलने के कारण यह है समस्या*
पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिलने के कारण शेक्षणिक सदस्यों में काफी रोष है, अभी तक सरकार तथा महाविद्यालय प्रशासन पर भरोसा कर किसी भी प्रकार की शेक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बाधित नहीं किया गया है l किन्तु अब सभी परिवारों का आर्थिक गुजरा नहीं चल रहा है, मेडिकल सम्बन्धी समस्याओं के लिए भी संकाय सदस्यों को बगल का मुह ताकना पड़ रहा है, किश्ते समय पर नहीं भर पा रहें हैं, मकान का किराया कुछ संकाय सदस्य नहीं दे पा रहें है इत्यादि कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l एक तरह से आर्थिक वज्रपात सा हो चला है l
*मुख्यमंत्री सहित, राज्यपाल, कई मंत्रियों, कुलपति व आईएएस को लिखा पत्र*
वेतन दिलाने तथा ईसीबी की आर्थिक स्थिति सुद्रड करने हेतु आज मुख्यमंत्री सहित, राज्यपाल महोदय, तकनीकी शिक्षा मंत्री, उर्जा मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, जिला कलेक्टर बीकानेर, संभागीय आयुक्त बीकानेर, कुलपति बीटीयु बीकानेर, कुलपति आरटीयु कोटा, संयुक्त सचिव तकनिकी शिक्षा, प्राचार्य ईसीबी आदि प्रशासन को पत्र लिख मांग की गयी है की वेतन सम्बन्धी समस्या को न सुलझाने पर उपरोक्त लिखी गतिविधियों के लिए सरकार तथा प्रशासन ही जिम्मेदार होगा l (सभी को भेजे गए पत्र की कॉपी ईमेल में संलग है )
*बैठक में ये संकाय सदस्य रहे मौजूद*
डॉ ओ.पी.जाखड, डॉ शौकत अली, श्री सुभाष सोनगरा, डॉ इंदु भूरिया, राजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह तंवर, डॉ नवीन शर्मा, वीरेंदर चौधरी, डॉ. शिवांगी बिस्सा, डॉ. प्रीती नरुका, डॉ प्रवीण पुरोहित, डॉ विजय मोहन व्यास, डॉ देवेन्द्र गहलोत, मनिंदर नेहरा, डॉ राकेश पूनिया, डॉ अब्दुल जब्बर, डॉ विशाल गौड़, पवन तंवर, सी एन श्रीमाली, चंचल कछावा, मंजेश्वरी व्यास, चंद्रशेखर राजोरिया, अतुल गोस्वामी, गरिमा प्रजापत, युनुस शेख, डॉ विजय शर्मा, अंकुर गोस्वामी डॉ अरुण पुरोहित, डॉ संजय तेजस्वी आदि उपस्थित रहे l
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...