सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ये कागजात लेकर पहुंचें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के लिए, नामांकन 16 दिसम्बर तक
बीकानेर, 4 दिसम्बर। जिला मुख्यालय पर नये सदस्यों का नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन किया जाना है। नागरिक सुरक्षा के सदस्य (स्वयंसेवक) मामूली तौर पर स्वेच्छा और अवैतनिक हैसियत में सेवा करेंगे। नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक व उपखंड अधिकारी बीकानेर ने बताया कि नामांकन हेतु इच्छुक अभ्यार्थी जिनका आचरण उत्तम हो व आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य हो, नये नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए 16 दिसम्बर तक ढोला मारू के पीछे स्थित जिला पूल गैराज में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते है। आवेदन पत्र 16 दिसम्बर को प्रातः 11ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक ही वितरीत किये जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया तथा प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं प्रशिक्षण भत्ता देय नही होगा। अभ्यर्थी को अपने साथ एक पासपोर्ट साईज फोटो, आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र/अंकतालिका/टी.सी. जिसमें आयु का मान्य प्रमाण हो, की फोटो प्रति-एक, शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र (कम से कम प्राथमिक स्तर), की फोटो प्रति-एक, बीकानेर जिले का मूल निवास प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति-एक , सम्बन्घित पुलिस थाने का चरित्र प्रमाण -पत्र-एक, राजकीय चिकित्सक का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र-एक साथ लाना होगा। गोताखोर/तैराक का मान्यता प्रमाण-पत्र, दो वर्ष पुराने भारी वाहन चालक लाईसेंस, एनसीसी-सी प्रमाण-पत्र, एन.एस.एस. एवं स्काउट गाईड के सदस्य आदि को प्राथमिकता दी जायेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...