सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ईसीबी के वित्तीय संकट का स्थायी समाधान किया जाए : प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया
राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ (रेक्टा) के शिक्षक सदस्यों ने आज डॉ शौकत अली की अध्यक्षता में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के कर्मचारियों को सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर माह का वेतन नहीं मिलने तथा अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उपलक्ष में बीकानेर के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद को ज्ञापन दिया l
रेक्टा के उपाध्यक्ष डॉ शौकत अली ने बताया की ज्ञापन में रेक्टा के शिक्षकों द्वारा निम्न मांगे रखी गयी :
1. ईसीबी में वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता के कारण शिक्षकों को पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिला है ज्ञापन में सभी कर्मचारियों को शीघ्र तीन माह का वेतन देने की मांग की, वेतन नहीं मिलने के कारण सभी कर्मचारियों के परिवारजन को आर्थिक संकट आन पड़ा है जिसका असर उनके सामान्य जीवन स्तर पर विकट रूप से पड़ रहा है l ज्ञापन में इसका समाधान किये जाने की मांग की है l
2. ईसीबी के वित्तीय संकट को देखते हुए इसका स्थायी समाधान किया जाए l जिसमे या तो ईसीबी को पूर्ण सरकारी कॉलेज बनाया जाए अथवा किसी विश्विद्यालय का संघटक कॉलेज बनाया जाए l
3. ज्ञापन में तथा प्रभारी मंत्री जी को यह बात पुरजोर तरीके से बताई गयी की राजस्थान सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा करोड़ो रुपयों का समस्त बजट पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई महाविद्यालयों को दे दिया जाता है l जबकि सरकारी ऑटोनोमस महाविद्यालयों को कुछ नहीं दिया जाता है l जबकि सबसे ज्यादा रोजगार को सुनिश्चित करने वाला यदि कोई कोर्स तकीनीकी शिक्षा के अधीन है तो वो इंजीनियरिंग, एमसीए तथा एमबीए कोर्सेस हैं l
ज्ञापन में प्रभारी मंत्री को बताया गया की पूर्व में राजस्थान सरकार ने इसी तरह की स्थति को जनकल्याण करने वाली योजना लाकर सुधारा है जिनमे निम्न प्रमुख है :
v कोटा अभियांत्रिकी महाविद्यालय को राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में परिवर्तित कर दिया गया l
v MREC कॉलेज जयपुर को MNIT में परिवर्तित कर दिया गया l
v CET कॉलेज बीकानेर को बीकानेर तकनिकी विश्वविद्यालय का संघटक बना दिया गया
v 2010 मे आप ही की जनकल्याण वाली सरकार ने उच्च शिक्षा के अनुदानित महाविद्यालयों के सभी कर्मचारियों को सरकार में अधिग्रहण कर लिया गया l
v राजस्थान में संचालित पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई महाविद्यालय को सरकार खुद के स्तर पर संचालित कर करोड़ों रुपयों का फण्ड जारी कर रही है l
उसी तरह से ECB की भी आर्थिक स्थिति तथा वित्तीय उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन दिया गया l
ज्ञापन लेने के बाद प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने सकारात्मक कार्यवाही करने का भरोसा दिया, तथा मौजूदा वित्तीय संकट का शीघ्र समाधान करने का सशक्त आश्वासन भी दिया l
ज्ञापन रेक्टा अध्यक्ष डॉ शौकत अली, डॉ ओ.पी.जाखड, डॉ इंदु भूरिया, डॉ शिवांगी बिस्सा, डॉ प्रीती नरुका, डॉ चंचल कच्छावा, डॉ गरिमा प्रजापत, मंजेश्वरी व्यास, डॉ अंकुर गोस्वामी, डॉ अतुल गोस्वामी, अरविन्द तांडी, राजेंद्र सिंह, डॉ. नवीन, वीरेंदर चौधरी, विकास शर्मा, गयाप्रसाद सिनसिनवार, तथा अन्य संकाय सदस्यों द्वारा दिया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...