सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर के किसानों पर बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि व टिड्डी की भारी मार .... कुछ तो उपाय करो सरकार - विधायक बिश्नोई
नोखा । नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात बिहारीलाल बिशनोई ने विधानसभा के विशेष सत्र में सदन के माध्यम से बीकानेर जिले में लगातार बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और टिड्डियों के हमले से किसानों को हुवे नुकसान के बारे में सरकार को अवगत करवाया । श्री बिश्नोई ने सरकार को इंगित करते हुवे कहा मेरे बीकानेर के किसानों पर टिड्डी , बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि की पड़ी है भारी मार । मेरे किसानों को इस मार से उबारो सरकार ।
बिश्नोई ने बताया कि लगातार बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि किसानों की खेतों में पक कर तैयारी पड़ी फसल खराब हो गई है । किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए और श्री बिश्नोई ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीमित किसानों के अलावा भी नुकसान का आंकलन करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए । इसके अलावा श्री बिशनोई ने किसानों के पिछले छः माह के बिजली बिल माफ करने की मांग की और किसानों पर बेवजह की जा रही विजलेंस बन्द करने की और किसानों की जमीन कुड़की के समस्त आदेश निरस्त करने की मांग की ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...