सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति दो दिवसीय मांड समारोह का आगाज़- पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई ने राजस्थानी मांड को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई
बीकानेर 2 नवम्बर । मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में दो दिवसीय 27 वां "मांड समारोह" शनिवार को प्रारम्भ हुआ । उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल साहित्य संस्कृति एवं ललित कला संस्थान, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर, अनुराग कला केंद्र, श्री संगीत भारती के सहयोग से आयोजित इस समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ0 गोपाल जोशी ने किया ।
संगीत मनीषी स्व0 डॉ0 मुरारी शर्मा को समर्पित मांड समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 गोपाल जोशी ने पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई ओर डॉ0 मुरारी शर्मा के गायन ओर स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने का आव्हान किया । अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रक्षिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी ने मांड समारोह में स्व0 डॉ0 मुरारी शर्मा के योगदान की चर्चा करते हुए मांड के रचनात्मक आंदोलन को विश्व स्तर पर प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया । संयोजक अशफ़ाक़ क़ादरी ने बीकानेर के संगीत क्षेत्र में पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई ओर डॉ0 मुरारी शर्मा के योगदान को रेखांकित किया । समारोह के तहत अल्लाह जिलाई बाई के मांड गायन पर चर्चा का आयोजन किया गया । वनस्थली विद्यापीठ से "पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई के संगीत योगदान" पर पी0एच0डी0 करने वाली डॉ0 आकांक्षा दवे (जयपुर) ने पत्रवाचन करते हुए कहा कि स्व0 अल्लाह जिलाई बाई ने मांड गायन ओर केसरिया बाम को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई । कला मर्मज्ञ अब्दुल शकूर सिसोदिया ने अल्लाह जिलाई बाई की गायन परंपरा पर पत्रवाचन करते किया । कार्यक्रम में जयपुर के युवा गायक रोहित कटारिया, संगीत भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल मारू, प्राचार्य डॉ0 कल्पना शर्मा, फिल्मकार मंज़ूर अली चंदवानी ने भी विचार रखे । डॉ0 एच0 एस0 कस्वा ने अतिथियों का स्वागत किया ।
मुख्य समारोह स्वरांजलि आज (रविवार को)
रविवार 3 नवम्बर को स्व0 अल्लाह जिलाई बाई की 27 वीं पुण्यतिथि पर शाम 6 बजे रेलवे प्रेक्षागृह में मुख्य समारोह स्वरांजली का आयोजन किया जाएगा, जिसमे प0 चंद्रप्रकाश (अजमेर) बाबूलाल भाट (जोधपुर) समन्दर खान (बाड़मेर) सांवरमल कथक (जयपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम में लोकगायिका श्रीमती राजकुमारी मारू, पुखराज शर्मा, प0 नारायण रँगा, हशमुद्दीन, उस्ताद गुलाम हुसैन, डॉ0 कल्पना शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल, राज्य के ऊर्जा, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ0 बी0 डी0 कल्ला को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया हैं ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




Wow, awesome weblog layout! How lengthy have you ever been blogging for?
ReplyDeleteyou make running a blog look easy. The full glance of your web site is
excellent, as well as the content![X-N-E-W-L-I-N-S-P-I-N-X]I
just could not go away your web site before suggesting that I really loved the usual info a
person provide on your visitors? Is going to be again frequently to investigate cross-check new posts.
It's an amazing piece of writing in favor of all the online viewers; they will
ReplyDeleteget advantage from it I am sure.
I couldn't refrain from commenting. Well written!
ReplyDelete