सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आचार्य तुलसी का 106वां जन्मोत्सव
‘‘सदी के महान् संत तुलसी’’ विषय पर संगोष्ठी आज
गंगाशहर। आचार्य तुलसी के 106वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ में 03 नवम्बर, 2019 रविवार को ‘‘सदी के महान संत तुलसी’’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगाी आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि 03 नवम्बर को प्रातः 9ः30 बजे आचार्यश्री तुलसी समाधि स्थल पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्यवक्ता डॉ. मनीषा श्रीमाली का वक्तव्य होगा। इस संगोष्ठी के दौरान श्रावक-श्राविका समाज को शासनश्री मुनिश्री मणिलाल जी, मुनिश्री सुमतिकुमार जी, मुनिश्री आदित्य कुमार जी, मुनिश्री कुशलकुमार जी के मंगल उद्बोधन सुनने का अवसर मिलेगा। तेरापंथी सभा, गंगाशहर के मंत्री अमरचन्द सोनी ने बताया कि इस संगोष्ठी के लिए बीकानेर, गंगाशहर, उदासर, भीनासर सहित आस-पास के क्षेत्रों के श्रावक समाज को आमंत्रित किया गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...