सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोटि गायत्री यज्ञ में दी एक लाख आहूतियां
बीकानेर, 2 नवंबर। महानंद महादेव मंदिर में कर्मकांड भास्कर पं. नथमल पुरोहित के सान्निध्य में चल रहे कोटि गायत्री यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को यजमानों द्वारा एक लाख आहूतियां दी गई। महानंद वैदिक यज्ञ समिति के दाऊलाल कल्ला ने बताया कि सौ ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप किया जा रहा है। नौ नवंबर तक गायत्री के एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा। पं. नथमल पुरोहित ने बताया कि गायत्री मंत्र के जाप से जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलती है। शनिवार को यज्ञ मंडप के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महेश पुरोहित 'टीटी महाराज', रविंद्र आचार्य, पवन जोशी, शुभम् व्यास, विजय आचार्य आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...