सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य मे जारी होगा ₹550 सिक्का
सिख समुदाय प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाशपर्व के उपलक्ष में भारत सरकार 550 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है !
भारत सरकार की कोलकता टकसाल मे बने इस 550 रुपये के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इस सिक्के को बनाने मे 50%चाँदी , 40% ताम्बा , 5% निकल और 5%जस्ते का इस्तमाल किया जायेगा !
यह संसार का पहला 550 मूल्यवर्ग का सिक्का होगा और इस सिक्के के आगे की तरफ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी(पंजाब) का चित्र होगा जिसके ऊपरी भाग पर देवनागरी में और नीचे अंग्रेजी में गुरु नानकदेव जी का 550वां प्रकाश पर्व लिखा होगा और दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपये के चिन्ह ₹के साथ 550 लिखा होगा !
यह 550 रुपये का स्मारक सिक्का आगामी 12 नवम्बर रिलीज होगा और कभी प्रचलन मे नही आएगा यह सिक्का एक संग्रहणीय वस्तु की तरह कोलकाता टकसाल के द्वारा एक अग्रिम बुकिंग के पश्चात वितरित किया जायेगा। देश और दुनियाँ के सिक्कों का संग्रह और अध्ययन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत ने बताया कि कोलकाता टकसाल जो कि भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड के अधीन है जो देश के प्रचलन के लिए सिक्कों का निर्माण करती हैं और अक्सर विशेष अवसरों पर अलग-अलग मूल्यवर्ग के स्मारक सिक्के जारी करती रहती है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...