सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बिना प्रिसक्रिप्शन दवा बिकी तो ड्रग इंस्पेक्टर पर कार्यवाही
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि दवाइयों की दुकान पर बिना प्रिसक्रिप्शन के नशे की दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की खुली बिक्री को रोकना बड़ी चुनौती है। ड्रग इंस्पेक्टर अगले 1 सप्ताह में दवा की दुकानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा बिना प्रिसक्रिप्शन के दवाओं की दुकानों पर दवा बिक्री होने की स्थिति पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि बिना प्रिसक्रिप्शन के नशे की दवाइयां बेचे जाने की जानकारी मिली तो ड्रग इंस्पेक्टर को जिम्मेदार मानते हुए उन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...