सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मिड डे में मिलेगा गुड़ और बाजरे की रोटी
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि मिड डे मील के तहत बच्चों को आयरन युक्त पौष्टिक खाना मिले इसके लिए गुड़ दिया जाना प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में मिड डे मील में बच्चों को एक दिन बाजरे की रोटी खिलाई जा सके इसके लिए भी राज्य सरकार के स्तर पर प्रस्ताव भिजवा कर शीघ्र स्वीकृति लेने के प्रयास होंगे। बैठक में बताया गया कि राज्य को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से तथा 5 से 10 वर्ष के बच्चों को स्कूलों के माध्यम से आयरन डोज उपलब्ध करवाई जा रही है। इस संबंध में स्कूलों से उचित रिपोर्टिंग नहीं होने के कारण वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाया है। इस पर जिला कलक्टर ने स्कूलों को इसकी नियमित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...