सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गौरव सेनानी रेकाॅर्ड में दर्ज करवाएं नाम
बीकानेर, 28 नवम्बर। 1986 से पूर्व सेवानिवृत हुये सैनिकों या आश्रितों का नाम पूर्व सैनिक के सर्विस रिकॉर्ड में नहीं होने के कारण पारिवारिक पेंशन चालू करने में होने वाली समस्याओं के मद्देनजर ऐसे गौरव सेनानियों से अपने पीपीओ में अपने उतराधिकारी का यदि नाम उनके सर्विस रेकॉर्ड्स मे नही है, तो नाम दर्ज करवाने हेतु सैनिक कार्यालय में अपने साथ पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, पेंशन दस्तावेज एवं अन्य यदि कोई विवरण लेकर संपर्क करने की अपील की गई है।
जिला सैनिक कल्याण आधिकारी कर्नल पी एस राठौड़ ने बताया कि जिले में ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं। जिस कारण उन्हें पारिवारिक पेन्शन चालू करवाने मे बहुत बाधा आती है। पूर्व सैनिक के जीवित रहते आश्रितों का नाम दर्ज करवाने मे आसानी रहती है। इसके अलावा उनके बैंक मे जॅाइण्ट खाता भी नहीं होने कि वजह से बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित भी रहना पड़ता है। राठोड़ ने कहा कि ऐसे पूर्व सैनिक या उनके आश्रित संबधित अभिलेख कार्यालय (रेकॉर्ड ऑफिस) में नाम दर्ज करवाने हेतु प्रक्रिया शुरू करने के लिए सम्पर्क करें। पूर्व सैनिकों की विधवाओं से केंटीन या ईसीएचएस की सुविधाएं वहन करने हेतु अपने पति के सभी मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय मे संपर्क कर अपना पहचान पत्र बनवाने की भी अपील की गई। अधिक जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अथवा दूरभाष नंबर 0151-2226671 पर संपर्क किया जा सकता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...