सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उद्योग संघों की संभाग स्तरीय संगोष्ठी शुक्रवार को
बीकानेर, 28 नवम्बर। सम्भाग के सभी उद्योग संघों के मध्य सम्भाग स्तरीय संगोष्ठी आयुक्त उद्योग मुक्तानन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ, रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में सम्भाग के सभी जिला कलक्टर्स एवं महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र उपस्थित रहेंगे।
जीएम डीआईसी मंजू नैण गोदारा ने बताया कि कार्यशाला में संभाग स्तर पर विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र के सरकारी, गैरसरकारी सदस्य सम्बन्धित समस्या, सुझावों व माँगों पर चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित वन स्टाप शाॅप, नई औद्योगिक नीति एवं एम.एस.एम.ई. अधिनियम - 2019 के बारे में भी उद्यमियों को विस्तार से मिलने वाली सहायता सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। नई औद्योगिक नीति तैयार करने हेतु उद्यमियों से विचार विमर्श पश्चात आवश्यक सुझाव प्राप्त किये जाएंगे। नई औद्योगिक नीति निवेशक और रोजगार सृृजन के अनुकूल और स्टार्टअप को बढावा देने को ध्यान में रखकर बनाई जावेगी। सिडबी द्वारा उद्यमियों को मिलने वाली सहायता/सुविधा , औद्योगिक ऋणों के बारे भी प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। संगोष्ठी में ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन (बीआईपी), रीको के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। निवेशको की उच्च अधिकारियों के साथ वन टू वन मींटिग की जावेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...