सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सर्दियों में कोहरे के मौसम में रेल संचालन में संरक्षा हेतु विशेष प्रबन्ध
उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के कारण मुख्यतः रेल यातायात भी प्रभावित होता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर एवं बीकानेर मण्डल के रेलखण्ड कोहरे की अधिकता से प्रभावित रहते है। उपरोक्त खण्डो में रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिये रेलवे ने विशेष अतिरिक्त प्रबन्ध किये है ।
आगामी सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाडी संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष प्रंबध किये गये है । इनमें फोग सेफ, डिवाईस चमकने वाले साईन बोर्ड, डेटोनेटर (पटाखें), नियमित पेट्रोलिंग एवं कर्मचारियों/अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
संचालन को सुचारू व संरक्षित बनाने के लिये निम्नलिखित आवश्यक प्रबंध किये गये है-
1. ट्रेनों के इंजनों में फाग सेफ डिवाइस का प्रावधान-कोहरे के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाले रेल इंजनों पर विश्वसनीय फॉग सेफ डिवाइस, मुहैया करवाये जाने का प्रावधान ।
2. विभिन्न स्टेशनों पर पटाखे लगाने हेतु फाग सिग्नलमेन की नियुक्ति ।
3. विभिन्न स्टेशनों व समपार फाटकों पर समुचित मात्रा में पटाखों की उपलब्धता सुनिश्चित
4. सिगनल साइटिंग बोर्ड, फोग सिगनल मेन पोस्ट व फ्लेग स्टेशन बोर्ड पर मार्किंग
5. सिगनल साइटिंग बोर्ड व समपार फाटक के बूम पर पेंट करना व चमकीले टेप की पट्टियां लगाना ।
6. प्रत्येक स्टेशन पर वी.टी.ओ. की उपलब्धता-स्टेशन मास्टर/सहायक मास्टर को वीटीओ के जरिए पर्याप्त दृष्यता की जांच में सहायता मिलती है ताकि वह यह निर्णय ले सके कि लोको पायलेट को एप्रोच स्टॉप सिग्नल के स्थान के बारे में चेतावनी देने के लिए डेटोनेटर कब रखने हैं ।
7. सिंग्नल बोर्डो पर पुनः पेंटिंग ।
8. रेल जोइन्ट्सों का निरीक्षण तथा लुब्रिकेशन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कर संरक्षा को सुनिश्चित करना ।
9. उन रेलखण्ड/मार्ग की पुराने अनुभव के आधार पर पहचान करना जिन पर रेल फ्रेक्चर की सम्भावना अधिक रहती है, ऐसे रेलखण्डों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करना ।
10. तापमान का नियमित रिकॉर्ड रखना ।
11. पटरियों के अनुरक्षण से सम्बन्धित सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करना ।
12. रात्रि समय में नियमित पेट्रोलिंग ।
13. स्टेशन/यार्डों में पाइंट व क्रोसिंग का सघन निरीक्षण
14. समपार फाटकों पर गेटमेनों द्वा को विशेष निर्देश दिए गए है कि गाडी संचालन के समय गाडी संचालन के सभी नियमों को पूर्ण रूप से पालन करें। गाडियों का समुचित चेकिंग सुनिश्चित करना ।
16. रेलवे अधिकारियों एवं निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण कर संरक्षा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना ।
17. अधिकारियों व पर्यवेक्षकों द्वारा रात्रि में औचक निरीक्षण किये जा रहे है, ताकि स्टॉफ की मुस्तैदी को चैक किया जा सकें ।
कोहरे के मौसम में रेलयात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है । कोहरे की अधिकता वाले रेलखण्डों में गाडियॉ देरी से संचालित हो सकती है, अतः यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलगाडी की वर्तमान स्थिति देखकर ही जाये एवं असुविधा से बचें ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...