सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रंगीन गुब्बारे उड़ाकर खेले बैडमिटन, टेबल टेनिस और कैरम / दस दिवसीय जैन ओलम्पिक में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू
बीकानेर, 01 नवम्बर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में दस दिवसीय जैन ओलम्पिक नवंकार महामंत्र के जाप, भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलन तथा पंचरंगी जैन ध्वज जैसे गुब्बारों के गुच्छ को उड़ाने से शुरू हुआ।
उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा, जयचंद लाल डागा, हंसराज डागा, सुशील बैद, बसंत नवलखा, अमित डागा, राजेश खजांची, अशोक सुराणा, पारस छाजेड़, क्लब के अध्यक्ष सत्येन्द्र बैद व सचिव विनित बांठिया और भूषण जैन ने दीप प्रज्जवलित कर व गुब्बारों को गगन में उडाकर जैन खेल ओलम्पिक का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बैड मिंटन कोर्ट में खेल का भी प्रदर्शन कर प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की। हेमंत सिंघवी ने आयोजन के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि समाज की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उनमें साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
जैन यूथ परिषद के मयंक बांठिया ने बताया कि डाॅ.करणी सिंह 1 से 3 नवम्बर तक शाम पांच बजे से बैडमिटन,टेबल टेनिस, कैरम की प्रतियोगिताएं होगी। सार्दुलगंज के स्केटिंग रिंग में 4 नवम्बर को पांच बजे स्केटिंग और श्री जैन पब्लिक स्कूल मैदान में 5 से 10 नवम्बर तक 16 साल से कम आयु के जैन समाज की प्रतिभाओं की क्रिकेट व कबड्डी व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता कक्षा तीन से बरह तक के बच्चों की होगी। क्लब के प्रतीक नाहटा ने बताया कि कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राॅफी व अन्य खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत व कास्यं पदक दिया जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...