सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ज्ञान पंचमी पर 28 आगमों की पूजा, 17 की शनिवार को
बीकानेर, 01 नवम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वीश्री शशि प्रभाश्रीजी.म.सा. के सान्निध्य में ढढ्ढा कोटड़ी में शुक्रवार को ज्ञान पंचमी पर ज्ञान पूजा का दो दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। प्रथम दिन 45 में से 28 आगमों का मंत्रोंच्चारण से पूजन किया गया। शनिवार को सुबह नौ बजे 17 आगमों का पूजन किया जाएगा। अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने तेला, उपवास व आयम्बिल की तपस्या की तथा शिक्षण सामग्री की प्रभावना की।
साध्वीश्री शशि प्रभा जी.मसा. में कहा कि शास्त्रोक्त विधि विधान से आगमों का पूजन, अध्ययन करने, धार्मिक व आध्यात्मिक तथा एकेडमिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर पुण्र्याजन होता है। हमें हमारे धर्म शास्त्रों का सम्मान करते हुए इसका अधिकाधिक सम्मान करना चाहिए । आगम-शास्त्रों को अपमान करने से पापों का बंधन होता है।
साध्वीश्री सौम्यगुणा ने मंत्रोच्चारण से 28 आगमों का पूजन करवाया। पूजन में खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची, राजेन्द्र लूणियां, खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष चारू नाहटा, सामयिक मंडल की श्रीमती संतोष नाहटा, महावीर नाहटा, मोती लाल मुसरफ सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने परिवार सहित अभिषेक व पूजन किया। इन्हीं आगमों को 3 नवम्बर को ढढ्ढा चैक के इंद्रलोक से निकलने वाली मुमुक्षु पूजा की शोभायात्रा मंें लाभार्थी लेकर चलेंगे। पूजा के दौरान सुनील पारख व अरिहंत नाहटा ने भक्ति गीत पेश किए। साध्वीश्री सौम्यगुणा ने मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न ढाल व तर्ज पर आगम वंदना की।

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...