सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अबकी बार मेयर आर-पार
-✍️ मोहन थानवी
जनसमस्याओं से यदि कोई वाकिफ नहीं है तो वो काहे का नेता… कहां का पार्षद… कैसा मेयर ! जनता मतलब हमारे मन की बातहै ये
- युगपक्ष / खरी-खरी : शहर की सरकार -::- अबकी बार मेयर आर-पार
बीकानेर का मेयर बनने का मतलब है अस्सी वार्डों की देखभाल करने वाला । और निवासियों की नजर में शहर की सरकार में उनकी आशाओं का केंद्रीय नेता। उनके चुने हुए मुखिया मतलब पार्षदों का भी मुखिया यानी मेयर । और जनता अपने मुखिया पार्षद को वरीयता से अपनी स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए विश्वस्त होने पर आश्वस्त होकर चुनती है। और जनता की मतलब हमारी समस्याओं से समस्त नेताजी बखूबी वाकिफ हैं। जनसमस्याओं से यदि कोई वाकिफ नहीं है तो वो काहे का नेता… कहां का पार्षद… कैसा मेयर ! जनता मतलब हमारे मन की बातहै ये - बीकानेर के किसी भी एक वार्ड की जन समस्याएं नाली सड़क सफाई अवैध निर्माण कब्जे और आवारा पशुओं तक सीमित हो सकती है मगर सभी 80 वार्डों में, मतलब शहर में इससे आगे की समस्याएं भी तो हैं जैसे रेल फाटक । यह सभी समस्याएं तो हर दिन सामने आती रहती हैं । और रेल फाटक की समस्या तो एक प्रकार से चिरस्थाई समस्या बन चुकी है। इसी प्रकार चिरस्थाई समस्या के वर्ग में आवारा पशुओं की समस्या भी शामिल है। सड़कों की हालत चुनावी दौर में तो देखने लायक हो जाती है और उसके बाद ढाक के तीन पात वाली सड़कों पर आवागमन इस शहर की नियती है। मिनी सूरसागर मतलब पानी निकासी के पीड़ित इलाके और कभी यहांं कभी वहां कभी जहां तहां सफाई व्यवस्था का हाल शहरववासी हर नेता हर प्रशासनिक अधिकारी को हर बार बता बता कर थकते नहीं । इन समस्याओं के समाधान के साथ साथ बीकानेर नगर निगम अधिकार क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भी नए मेयर को निर्वहन करनी होगी। और अंत में… मन की बात - आशंका- जिस तरह मेयर चयन को लेकर इस बार निर्णय लिए (थोपे) लिए गए उस तरह तो आगामी चुनावों तक अन्य निकायों/अकादमियों के अध्यक्षों की तरह मेयर भी राजनीतिक नियुक्तियों के दायरे में लाए जा सकते हैं…!!
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...