सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुणे, रायगढ़ और नासिक
में भारी बारिश का अलर्ट
6 से 7 नवंबर को गुजरात में करेगा प्रवेश
नई दिल्ली । मौसम का मिजाज दक्षिण भारत
में लगातार बदलता जा रहा है। अरब सागर में दवाब के बाद
उठा चक्रवाती तूफान महा लगातार तेज होता जा रहा है।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में ये चक्रवात
तेज हो जाएगा और बहुत गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा।
आईएमडी के निदेशक जे सरकार ने कहा कि 6 नवंबर से
चक्रवात नॉर्थ ईस्ट की ओर फिर से बढ़ेगा और 6 से 7
नवंबर की सुबह के बीच गुजरात की ओर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 घंटों के दौरान पुणे,
रायगढ़ और नासिक जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी
बारिश होने के आसार हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के
अनुसार भी गंभीर चक्रवाती तूफान महा की अगले 24 घंटों
के दौरान पूर्वी-मध्य अरब सागर में एक बहुत गंभीर
चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम
विभाग के अनुसार शुक्रवार को लक्षद्वीप में प्रतिकूल मौसम
नहीं होगा क्योंकि चक्रवात उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
तमिलनाडु में बारिश के बाद बढ़ा नदी का जलस्तर
इसी बीच मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश को
लेकर भी अलर्ट जारी किया था। तमिलनाडु के मदुरै में
बारिश के कारण वैगई नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम
एजेंसी के मुताबिक, लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर
भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरल
और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी भारी से हल्की बारिश
का अलर्ट जारी किया है।
( साभार हिस / युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...