सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कैरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर, 28 नवम्बर। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सर्विस द्धारा संचालित मॉडल कैरियर सेन्टर तथा उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के द्धारा स्थानीय राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में गुरूवार को कैरियर काउन्सलिंग तथा एनसीएस पोर्टल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि रोजगार कार्यालय में संचालित मॉडल कैरियर सेण्टर के यंग प्रोफेशनल डॉ नितिन व्यास द्धारा स्थानीय राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कैरियर काउन्सलिंग तथा एनसीएस पोर्टल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को बताया कि वर्तमान दौर में विषय तथा जॉब का चयन अपनी रुचि के अनुसार करना चाहिये, जिससे आप मन लगाकर उस कार्य को कर पाये तथा उस क्षेत्र में प्रगति कर सके ।
कार्यशाला में नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुए पोर्टल के फीचर तथा विशेषताओं के साथ ही पोर्टल पर उपस्थित इन्टरेस्ट प्रोफाईल टेस्ट के बारें में बताया तथा इस टेस्ट के बाद आने वाली रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित सभी छात्राओं के पंजीयन भी इस पोर्टल पर किये गये। सभी छात्राओं को वर्तमान दौर के कुछ लोकप्रिय कैरियर से सम्बधित पेम्पलेट एवं राजस्थान सरकार द्धारा प्रकाशित राजस्थान रोजगार संदेश का भी निःशुल्क वितरण किया गया ।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबंधक अविकल ने छात्राओं के लिये तथा अन्य युवाओं के लिये राज्य सरकार के द्धारा संचालित कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी प्रदान दी । महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या निशि कौशिक तथा प्लेसमेंट सेल प्रभारी दीप्ति कश्यप ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन भी छात्राओं को कैरियर तथा उनके रोजगार के अवसरों से सम्बधित समय समय पर विभिन्न प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करता है। कार्यशाला में महाविद्यालय की 120 नियमित एवं पूर्व छात्राओं समेत छात्रा शाखा प्रभारी नीलम राजपुरोहित तथा प्रवक्ता ईलेक्ट्रोनिक्स भूमिका परमार भी उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...