सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
38 बटुकों ने धारण किया यज्ञोपवित
बीकानेर, 28 नवंबर। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति द्वारा आठवां निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार समारोह गुरुवार को कर्मकाण्ड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में महानंद महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान 38 बटुकों ने यज्ञोपवित धारण किया तथा गुरुमंत्र दीक्षा ली। पंडित महेश पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक लगभग दो सौ बटुकों का यज्ञोपवित किया जा चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य परम्पराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ न्यूनतम खर्च में आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि प्रायश्चित स्नान के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इसके बाद हवन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जर्नादन कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, पं. मक्खनलाल व्यास ‘शास्त्री’ सहित अनेक विद्वजनों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। समारोह में पवन जोशी, रविंद्र आचार्य, किशन पुरोहित, दाउलाल कल्ला तथा विजय नारायण आचार्य ने विभिन्न व्यवस्थाएं की। समिति द्वारा 1 दिसम्बर को नौवां सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...