सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट शिविर शुक्रवार को
बीकानेर, 28 नवम्बर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 29 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक माॅडल कॅरियर सेन्टर, रोजगार कार्यालय परिसर में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जायेगा।
सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि उप क्षेत्रीय क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं नेशनल कॅरियर सर्विस के तहत शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक तथा कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड के लिए लगभग 70 विविध पदों हेतु साक्षात्कार के द्वारा युवाओं का प्राथमिक चयन किया जायेगा। इस शिविर में रोजगार कार्यालय में पंजीकृत एवं अपंजीकृत उच्च माध्यमिक परीक्षा एवं स्नातक उत्तीर्ण युवा जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य हो, वो युवा अपने समस्त दस्तावेजों एवं बायोडेटा के साथ इस शिविर में प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। शिविर में रोजगार परामर्श एवं नेशनल कॅरियर सर्विस में निःशुल्क पंजीयन भी किया जायेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...