सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उप निवेशन क्षेत्र में दोहरा आवंटन प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश-गौतम
बीकानेर, 28 नवम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने उप निवेशन क्षेत्र में दोहरे आवंटन के प्रकरणों की समीक्षा की और आगामी एक सप्ताह में इनके निस्तारण के निर्देश दिए।
गौतम ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में पूगल, छत्तरगढ़, खाजूवाला क्षेत्र में वन विभाग और काश्तकारों को दोहरा आवंटन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को एक सप्ताह में प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी मौके पर दोहरा आवंटन की स्थिति का रिकार्ड के अनुसार वैरिफिकेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि किस प्रकरण में क्या निस्तारण किया गया अर्थात स्वीकार या खारिज किया, इसकी जानकारी दी जाए।
बैठक में खातेदार, पुख्ता आवंटन, अन्य गैर मुख्य नहर, रास्ता, सड़क व आबादी आदि, रिकार्ड में भूमि वन विभाग को दर्ज है, पुरन्तु मौके पर काश्तकार काबिज है और रिकार्ड में वन विभाग दर्ज है एवं मौके पर वन विभाग ही काबिज है, के प्रकरणों की उपखण्डवार समीक्षा की गई। ऐसे प्ररकणों की संख्या पूगल में 209, छत्तरगढ़ में 381 और खाजूवाला में 327 है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ( प्रशासन) ए.एच.गौरी सहित संबंधित उपखण्ड अधिकारी उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...