सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्य इंटेक की कांफ्रेंस 25 को
जोधपुर नरेश महाराजा गजसिंह जी, अन्य अतिथि आयेंगे
बीकानेर । भारतीय
कला एवं सांस्कृतिक निधि (इंटेक) के
राज्य स्तरीय चैप्टर संयोजकों का
स मेलन आगामी 25 नवंबर को
होटल गज केसरी में आयोजित होगा।
कॉफ्रेंस में प्राकृतिक विरासत हमारी
हवेलियां, जल संरक्षण पद्धति, लोक
गीत एवं संगीत संरक्षण, ओरण,
देववन, बावडिय़ां, भित्ति चित्र, शैल
चित्र, गृह निर्माण संरचना के संरक्षण
एवं पुन: स्थापना पर महत्वपूर्ण चर्चा
होगी। इन्टेक बीकानेर चैप्टर के
कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि
मु य अतिथि इन्टेक के स्टेट कन्वीनर
जोधपुर महाराजा गजसिंह जी होंगे।
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड
कल्चरल हैरिटेज के वाइस चैयर
परसन डॉ. सरयू जोशी, इन्टेक के स्टेट
कॉ-कन्वीनर हरीसिंह जी पालकिया एवं
धर्मेन्द्र कंवर, इन्टेक के मेंबर सेक्रेट्री
डॉ. सी टी मिश्रा (रिटा. आईईएस)
डायरे टर डिवीजन अरविन्द शुक्ला
शिकरत करेंगे।
बीकानेर चैप्टर के कॉ-
कन्वीनर अरूण प्रकाश गुप्ता ने बताया
इस अवसर पर महाराजा गजसिंह जी
बीकानेर की समृद्ध विरासत से ओत
प्रोत बहुरंगी सोविनयर का विमोचन
करेंगे। अभिलेखागार के निदेशक डॉ.
महेन्द्र खडग़ावत, इन्टेक के नेचुरल
हैरिटेज डिवीजन के पी डी मनु
भटनागर, जैसलमेर कन्वीनर जी एस
भाटी तथा दीपिका स सेना द्वारा हमारी
विरासत के विभिन्न विषयों पर पावर
पॉइन्ट प्रस्तुति करेंगे। राजस्थान के 21
जिलों के कन्वीनर अपनी स्थानीय
विरासत की महता बताते हुए अपनी
सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 12
बजे इन्टेक स्टेट कन्वीनर जोधपुर
महाराजा बीकानेर की प्रेस के साथ भी
चर्चा करेंगे।
पढ़ें 👉 यह तपस्या है बड़े काम की... स्वस्थ रहने की गारंटी
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...