सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
यह तपस्या है बड़े काम की... स्वस्थ रहने की गारंटी देता है योग
दवाइयों से बचना है तो नियमित करें योग : दीपक शर्मा
बीकानेर। महर्षि पतंजलि योग संस्थान की ओर से शुक्रवार को खारा स्थित नवकार वुलन कंपनी में योग गुरू दीपक शर्मा के सानिध्य में विशाल योग शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोविंद कुमार बोडा एवं शिवकुमार आचार्य ने बताया कि योग गुरू शर्मा ने कार्मिकों एवं साधकों को कमर दर्द के आसन, मधुमेह के आसन के साथ प्रमुख प्राणायाम जिनमें भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास करवाया और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया।
योग गुरू दीपक शर्मा ने योग की महता बताते हुए कहा कि योग ही एक मात्र ऐसी विद्या है जो मनुष्य को स्वस्थ रहने की गारंटी प्रदान करती है। वर्तमान जीवन में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दवाइयों के चंगुल में न फंसा हो। अगर सुखी जीवन जीना है तो दवाइयों से बचने के लिए रोजाना सुबह उठकर योग जरूर करें। योग हमारे मन और शरीर के बीच सांमजस्य बिठाने का कार्य करता है। गोविंद ओझा ने कहा कि नियमित योग के माध्यम से असाध्य रोगों पर भी नियत्रंण किया जा सकता है।
इस मौके पर जितेन्द्र बेनीवाल एवं राजेश पाण्डे ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में गोविंद कुमार बोडा, शिवकुमार आचार्य, गोविंद ओझा, जितेन्द्र बेनीवाल एवं राजेश पाण्डे उपस्थित रहें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...