सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सांड सामने आने से कुचामन में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत,
कुचामनसिटी। Big Breaking (सोशल मीडिया से )
शनिवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे शिक्षा नगरी कहे जाने वाले कुचामन सिटी के मेगा हाइवे काला भाटा की ढाणी में सड़क पर हर तरफ लाशें ही लाशें बिछ गई ।काली सड़क पूरी तरह से लाल ही लाल नजर आई । यहां करीब 3:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में करीब 12 लोगो की मौत हो गयी ।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र नम्बर की मिनी बस जो कि तेज गति से आ रही थी। काला भाटा की ढाणी के पास सड़क पर अचानक सांड के आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के पूरे परखच्चे उड़ गए। करीब 12 लोगो के काल कवलित होने की सूचना है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे का शिकार हुवे लोगो के शवों व हताहतों को कुचामन के राजकीय हॉस्पिटल पहुँचाया ।इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुवे सभी 12 लोगों के शव कुचामन राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे गये जिनकी अभी तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...