सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बालश्रम एवं बाल तस्करी रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 01.12.2019 को जिला परिषद, बीकानेर के सभागार में एक दिवसीय संभाग स्तरीय बालश्रम व बाल तस्करी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री मदनलाल भाटी ने बताया कि कार्यशाला में बीकानेर, चूरू, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिले से न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण तथा यूनिसेफ के सदस्य व रिसोर्स पर्सन भाग लेंगे। कार्यशाला में बालश्रम तथा बाल तस्करी की रोकथाम के लिए अधिनियम, नीतियां तथा प्रकियाएं आदि विषय पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त बालश्रम तथा बाल तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न विभागों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं की भूमिका तथा वर्तमान समय में तस्करी व बालश्रम के मामलों में की जाने वाली कार्यवाहियों में प्रक्रियात्मक तथा व्यवहारात्मक समस्याएं तथा आगामी समय में जिले में बालश्रम तथा बाल तस्करी की पूर्व रोकथाम के लिए कार्ययोजना आदि हेतु चर्चा की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...