सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षक मोहरसिंह मीना लगातार दूसरी बार शिक्षक सम्मान से सम्मानित.. बीकानेर..राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लखेनीय सेवाओं के लिए लगातार दूसरी बार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर के वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह मीना सलावद को खाजूवाला उपखंड अधिकारी संदीप कुमार,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार तिवाड़ी, अतरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रताप मीना, संजय गिरधर,सीसीवी चेयरमैन भागीरथ ज्यानी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग, कांग्रेस ब्लॉक महासचिव मुसे खा, पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी पदमाराम चौहान ने ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया इस मौके पर सलावद को इक्यावन सौ रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।मोहरसिंह मीना का लगातार पिछले सात वर्षों से बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है साथ ही विद्यालय में भामाशाहों से सहयोग करवाया है। मोहरसिंह मीना इससे पूर्व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान 2017,जनवरी 2018 में उपखंड अधिकारी पूगल से, ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2018 से, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से जनवरी 2019 में, अगस्त 2019 में उपखंड अधिकारी पूगल से सम्मानित हो चुके है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...